Rajasthan: अमित शाह की सभा में शामिल होने भरतपुर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान

0
15
Car of BJP workers going to attend Amit Shah meeting in Bharatpur caught fire

कार में लगी आग।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में छह भाजपा कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। भाजपा कार्यकर्ता अमित शाह की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कॉलेज ग्राउंड से पहले शीशम तिराहे के पास कार्यकर्ताओं की चलती कार ने अचानक आग लग गई। कार से धुंआ उठता देख ड्राइवर ने कार रोकी, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। कार में बैठे कार्यकर्ताओं ने कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार जलकर खाक हो गई।  

वैर विधानसभा इलाके के भुसावर थाना इलाके के सिरस गांव के रहने वाले कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हम छह लोग अमित शाह की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अचानक चलती कार ने आग पकड़ ली, तभी ड्राइवर ने कार को रोका और सभी ने कार्यकर्ताओं कूदकर अपनी जान बचाई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। फायर बिग्रेट को फोन कर सूचना दी, लेकिन समय पर दमकल की गाड़ी  भी नहीं आई।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here