Rajasthan: अमित शाह भरतपुर में, बूथ सम्मेलन में बोले- BJP वाले इकट्ठा हुए हैं ये आवाज CM गहलोत तक जानी चाहिए

0
15

04:06 PM, 15-Apr-2023

अमित शाह बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि गहलोत जी तक आवाज जानी चाहिए कि भरतपुर में बीजेपी वाले इकट्ठा हुए हैं। जीत के संकल्प की मुठ्ठी भींचिये।

04:05 PM, 15-Apr-2023

बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज फिर राजस्थान यूनिवर्सिटी का पेपर लीक हुआ है। पेपर लीक के मामले में राजस्थान नंबर वन बन गया है। 

03:58 PM, 15-Apr-2023

गृह मंत्री अमित शाह भरतपुर पहुंचे गए हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने अमित शाह को 31 किलो फूलों की माला पहनाई और महाराजा सूरजमल की प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। 

03:57 PM, 15-Apr-2023

सम्मेलन के बाद अमित शाह एक होटल में चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसमें भरतपुर संभाग की विधानसभा सीटें जीतने के लिए स्ट्रेटेजी तैयार की जाएगी। बतादें कि भरतपुर संभाग पर भाजपा की पकड़ कमजोर हैं, यहां भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। भरतपुर संभाग में 4 जिले और 19 विधानसभा सीटें हैं।

2018 के विधनसभा चुनाव में भरतपुर संभाग के 4 में से 3 जिलों में भरतपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। 

धौलपुर में 1 सीट से शोभारानी कुशवाह बीजेपी के टिकट पर जीत कर विधायक बनी थीं, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों और क्रॉस वोटिंग के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं, भरतपुर संभाग में कांग्रेस के 16 विधायक हैं और भरतपुर से आरएलडी के एक विधायक सुभाष गर्ग हैं, जो गहलोत सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में अमित शाह का यहां आना साफ संकेत है कि भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर फोकस कर रही है, जिससे चुनाव में यहां अधिक से अधिक सीटें जीतें जा सकें। 

03:38 PM, 15-Apr-2023

Rajasthan: अमित शाह भरतपुर में, बूथ सम्मेलन में बोले- BJP वाले इकट्ठा हुए हैं ये आवाज CM गहलोत तक जानी चाहिए

गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को राजस्थान के भरतपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। कुछ ही देर में वे भरतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से कार के जरिए  एमएसजे कॉलेज ग्राउंड तक जाएंगे। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जााएगा।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here