Bharatpur: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू और गोगी हरियाणा से गिरफ्तार, मामले में आईजी आज करेंगे खुलासा

0
16
Rajasthan Police arrested Nasir-Junaid murder accused Monu and Gogi from Haryana

नासिर और जुनैद का फाइल फोटो
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने हरियाणा से हत्या के दो आरोपी मोनू राणा और गोगी को गिरफ्तार किया है। आज भरतपुर रेंज आईजी प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे प्रेस वार्ता बुलाई गई है।

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया था कि भरतपुर से बोलेरो गाड़ी में दोनों युवाओं का अपहरण कर आरोपी उन्हें हरियाणा ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद गाड़ी समेत जिंदा जला दिया गया। मृतक नासिर की उम्र 25 साल और जुनैद की उम्र 35 साल थी। यह दोनों भरतपुर के घाटमीका गांव के रहने वाले थे। इन्हें गौ तस्करी के आरोप में मारने की बात कही गई। 15 फरवरी की रात को यह घटना हुई थी। दोनों के शव एक जली हुई गाड़ी में हरियाणा के भिवानी के लोहारू इलाके में 16 फरवरी की सुबह मिले थे।

मोनू राणा और गोगी को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मोनू राणा और गोगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जुनैद और नासिर मर्डर केस में वांछित थे। भरतपुर रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक इस पूरे मामले का शुक्रवार को खुलासा करेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here