Jaipur: आरटीडीसी प्रबंधन की बैठक, राठौड़ बोले- पर्यटन विकास बजट से पर्यटकों को मिलेंगी विशेष पर्यटन सेवाएं

0
18
Rathore said that tourists will get special tourism services from the tourism development budget

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुरूप पर्यटन विकास से सम्बन्धित बजट घोषणाओं की क्रियान्वयन की दिशा में आरटीडीसी प्रबंधन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ गुरुवार को पर्यटन भवन स्थित कार्यालय में आरटीडीसी प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का निरंतर विस्तार करते हुए पर्यटकों को विशेष पर्यटन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

ढोला मारू टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स से पश्चिमी राजस्थान बनेगा पर्यटन हब

आरटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ढोला मारू टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स निर्माण की घोषणा की अनुपालना में भूमि के चिन्हीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कॉम्प्लेक्स से विकास हेतु विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। उन्होंने बताया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के विकास से जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉस्पिटैलिटी, डेजर्ट स्टे, होटल्स, कैम्पिंग साइट्स, नाइट पार्क, मनोरंजन पार्क आदि सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी।

दामोदरा गांव में भूमि आरक्षित

उल्लेखनीय है कि ढोला मारू टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के लिए जैसलमेर के दामोदरा गांव में भूमि आरक्षित की गई है, जिसमें 514 एकड़ भूमि पर होटल, कैंपिंग, डेजर्ट रिसोर्ट आदि हॉस्पिटैलिटी उपयोग के कार्य, 23 एकड़ भूमि पर लोककला प्रशिक्षण संस्थान, प्रदर्शन कला केन्द्र आदि संस्थागत उपयोग के कार्य, 43.47 एकड़ भूमि पर परम्परागत हाट बाजार, फूड बाज़ार आदि व्यावसायिक उपयोग  के कार्यों के साथ ही 108 एकड़ भूमि पर पार्क, पब्लिक प्लाजा आदि जनोपयोगी एवं 15 एकड़ भूमि पर वाटर सप्लाई, सीवरेज आदि आवश्यक सेवाओं के लिए कार्य प्रस्तावित है।

बजट घोषणा 2023-24, गोल्फ कोर्स के विकास के लिए ईओआई जारी

राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु बजट वर्ष 2023-24 घोषणा में उदयपुर, जोधपुर, अजमेर-पुष्कर, माउंट आबू एवं अलवर में बनने वाले गोल्फ कोर्स के लिए आरटीडीसी द्वारा ईओआई जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्ट बनने से राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिताओं के लिए डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होने के साथ ही हाई स्पेंडिंग टूरिज्म की दिशा में अग्रणी बन सकेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here