Amritpal Singh: अमृतपाल के राजस्थान भागने की आशंका, पनाह देने वाले दो भाइयों को पुलिस ने दबोचा

0
17
Two brothers who helped Amritpal arrested in Punjab

Amritpal singh
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के राजस्थान में होने की सूचना के बाद गुरुवार को वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तक चलाया। हालांकि, कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। वह 27 दिन से फरार है। वहीं, होशियारपुर में अमृतपाल को पनाह देने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बीच पंजाब पुलिस ने राज्य के कई स्थानों पर नाकेबंदी कर दी है। 

गुरुवार को तरनतारन और अमृतसर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए। बठिंडा में भी अलर्ट रहा। यहां डीजीपी गौरव यादव ने तख्त श्री दमदमा साहिब में सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हम वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार करेंगे। राज्य की कानून-व्यवस्था भंग नहीं होने देंगे। वहीं, राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने मीडिया को बताया कि सूचना के आधार पर पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में तलाशी अभियान चलाया गया। 

उधर, होशियारपुर में पुलिस ने गुरुवार को राजपुर भाइयां के दो सगे भाइयों कुलदीप सिंह व हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन पर अमृतपाल को पनाह देने और उसकी मदद करने का आरोप है। हालांकि, इन्हें कुछ दिन पहले हिरासत में लिया गया था। इनके अलावा प्रवीण गिर, अभिषेक गिर और गांव डेविडा अहिराना के एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया था। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here