Rajasthan: जयपुर हेरिटेज नगर निगम की अस्थाई अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, 4 ट्रक और 2 ट्रैक्टर ट्रोली सामान जब्त

0
14
Strict action on encroachment of Jaipur Heritage Municipal Corporation 4 truck goods seized

नगर निगम की टीम ने सामान किया जब्त।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि निगम हैरिटेज के अस्थायी अतिक्रमण दस्ते ने मय पुलिस जाप्ता के झोटवाड़ा रोड़, शास्त्री नगर बस्ती के आस-पास के स्थानों  पर कार्रवाई करते हुए अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 4 ट्रक और 2 ट्रैक्टर ट्रोली सामान जब्त कर जनता मार्केट गोदाम में जमा करवाया।

नगरवासियों, देशी-विदेशी पर्यटकों के आवागमन में बाधा न पहुंचाएं 

महापौर गुर्जर ने शहरवासियों से अपील की है कि वो बाजारों में बाजारों, प्रमुख मार्गों के पास अस्थायी अतिक्रमण कर नगरवासियों, देशी-विदेशी पर्यटकों के सुगम आवागमन में बाधा न पहुंचाएं। उन्होंने अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने के लिए आयुक्त विश्राम मीणा की मॉनिटरिंग, उपायुक्त सतर्कता नीलकमल मीणा और सतर्कता शाखा के कर्मियों की ओर से टीम भावना से की जा रही कार्रवाईयों की सराहना की है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here