Rajasthan: सीकर में अनाथ बेटी के विवाह में मददगार बने लोग, हरियाणा से पहुंचे समाजसेवी ने दी आर्थिक मदद

0
15
Social worker who reached from Haryana gave financial help in marriage of orphan daughter in Sikar

समाजसेवियों ने की आर्थिक मदद।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिले के अनोखू गाँव की बेटी पूजा जिसके सिर से माता पिता दोनों का साया काफी सालों पहले घर में हुए अग्निकांड हादसे में उठ चुका था । गुरुवार को विवाह समारोह में ” हमारी बिटिया हमारा गौरव सेवा संस्थान” की टीम ने उसे आर्थिक संबल दिया। संस्था ने इस बेटी को दैनिक जीवनयापन के लिए उपयोगी और आवश्यक सामान जैसे बेड,गद्दे, अलमारी,पंखा, कुर्सियां, संदूक,गैस चूल्हा ,सिलाई मशीन,फ्रीज़, 111 बर्तन का सेट, 11 साड़ी सेट सहित 21000 रुपये कन्यादान के रूप में भेंट किए। इस अवसर पर हरियाणा से समाजसेवी हर्ष छिकारा भी उपस्थित हुए।बटीम की तरफ से विजय चेलासी, विजू पलथाना, राजेश नानी, नीतीश चौधरी, शीशराम ,मुकेश चला,सतपाल ढाका,राधेश्याम बाजिया, मुकेश ढाका, ओमप्रकाश अनोखु सहित ग्रामवासी मौजूद रहे । 

संस्थान के पदाधिकारियों ने की ग्रामीणों से अपील

अनोखू गांव में आए संस्थान के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा समाज में पीड़ित, शोषित, गरीब, अनाथ और जरूरतमंद बेटी की मदद की जरूरत हो, तो संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं। 

ग्रामीणों ने जताया आभार 

अनोखू गांव में अनाथ बेटी की शादी में आर्थिक मदद करने पहुंचे संस्थान के पदाधिकारियों का ग्रामीणों ने आभार जताते हुए कहा कि संस्थान की इस पहल से अनाथ बेटी की शादी की समस्या हल हो गई है । ग्रामीणों ने संस्थान के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए सम्मान भी किया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here