Rajasthan: 3 राज्य और 1500 KM की दूरी तय कर चूरू पहुंचे तस्कर, सालासर पुलिस ने पकड़ा, 55 लाख का डोडा पोस्त जब्त

0
12
1530 kg poppy seeds worth Rs 55 lakh recovered from two smugglers in Churu Salasar police arrested

पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त डोडा पोस्त।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू के एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि आईजी रेंज के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सीओ सुजानगढ़ रामप्रताप के सुपरविजन में सुजानगढ़ रोड सालासर बाईपास तिराहे पर एसएचओ संदीप कुमार मय टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी।सीकर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ट्रेलर को रोककर टीम ने चेक किया, तो पीछे 37 जूट और प्लास्टिक के कट्टो में 15 क्विंटल 30 किलो डोडा पोस्ट भरा था। इस पर चालक मग सिंह पुत्र चेन सिंह (26 साल) निवासी चारणवाला थाना रणजीतपुरा जिला बीकानेर और पास बैठे रामनिवास विश्नोई पुत्र हेतराम (19 साल) निवासी गोडू थाना बज्जू जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया  गया।

झारखंड के रांची से 3 राज्य पार कर पहुंचे तस्कर राजस्थान

एसपी मीना ने बताया कि तस्कर नशे की इतनी बड़ी खेप रांची झारखंड से लेकर करीब 15 किलोमीटर दूर से 3 राज्यों की सीमा पार कर बेखौफ राजस्थान में ला रहे थे। सालासर एसएचओ संदीप कुमार, एसआई अल्का की सूचना और थाना दूधवाखारा के कांस्टेबल सुरेंद्र की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here