
नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर ने बताया कि शहर में विभिन्न इलाकों में हेरिटेज स्वरूप के विपरित और अनाधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत और निर्माण बन्द नहीं करने पर दो अनाधिकृत भवनों को सीज किया गया है। इनमें मकान नं. 26, पोण्ड्रिक उद्यान के पीछे, जोशी कॉलोनी, चौकड़ी ब्रह्मपुरी, जयपुर और दूसरा मकान एन.के. होटल, भानमल की छतरियों के सामने, आमेर जयपुर में स्थित है ।
दो अन्य भवन स्वामियों को अनाधिकृत निर्माण पर अंतिम नोटिस
मेयर मुनेश गुर्जर ने बताया कि भवनों को सीज करने की कार्रवाई से पहले निर्माणकर्ताओं को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन फिर भी निर्माण जारी रखा गया। तो यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य भवन स्वामियों के द्वारा अनाधिकृत निर्माण जारी रखने पर उन्हें भी अंतिम नोटिस दिया गया है।
कार्रवाई दल में सर्तकता शाखा, भवन शाखा और निगार निगम का जोन स्टाॅफ शामिल था। मेयर ने पिंक सिटी शहर के लोगों से अपील की है कि शहर के हेरिटेज स्वरूप को ना बिगाड़ें और किसी प्रकार का अनाधिकृत निर्माण और अतिक्रमण ना करें। बिना परमिशन निर्माण करने, शहर के स्वरूप को बिगाड़ने और खूबसूरती को बदरंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















