Rajasthan: भाजपा जन आक्रोश रैली पर STF ने किया लाठीचार्ज, BJP विधायक से मारपीट, एसपी ने डीजीपी से की बातचीत

0
19
Rajasthan STF lathicharge on BJP Jan Aakrosh rally in Alwar beat up MLA Sanjay Sharma

भाजपा जन आक्रोश रैली पर एसटीएफ ने किया लाठीचार्ज।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में निकाली गई बीजेपी की जन आक्रोश रैली पर पुलिस ने जमकर डंडे बरसाए।बुधवार को अलवर में कंपनी बाग में सभा को आयोजित की गई। उसके बाद जन आक्रोश रैली में बीजेपी नेता कार्यकर्ता ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे ।जहां पर संजय शर्मा अलवर शहर विधायक सहित अन्य पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली के बाद ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे भाजपा विधायक के साथ मारपीट के भी आरोप पार्टी ने लगाए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना को अंजाम एसटीएफ- स्पेशल टास्क फोर्स ने दिया। इनके आगे अलवर के पुलिस वाले भी असहाय ही नजर आए।

डीजीपी और गृह सचिव ने दिया कार्यवाही का आश्वासन-अर्जुन राम मेघवाल

 केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया कि इस घटना की कड़े शब्दों में जितनी निंदा की जाए कम है। हम यहां धरना ज्ञापन देने आए थे। तो एक पत्रकार के साथ पुलिस ने मारपीट की। जिसको लेकर अलवर शहर विधायक संजय शर्मा ने बचाव किया, तो एसटीएफ ने उनके साथ भी मारपीट कर दी । इसके बाद पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा  मौके पर आए। उन्होंने कहा- इस संबंध में हम कुछ नहीं कर सकते।

एसटीएफ को जयपुर से भेजा गया है। मेघवाल ने कहा एसटीएफ के जिन जवानों ने विधायक और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उसमें से 4 जनों को पहचान की जा रही है। जिनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा है। उन्होंने गृह सचिव और डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर से भी बात की है। उन्होंने भी कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया है । इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए ।एसपी के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया।

यह षड्यंत्र पूर्वक रचा गया और अघोषित इमरजेंसी- संजय शर्मा

उधर अलवर शहर बीजेपी विधायक संजय शर्मा ने बताया कि यह पूरी षड्यंत्र  पूर्वक रचा गया है और राजस्थान सरकार भारतीय जनता पार्टी के आंदोलनों को कुचलना चाहती है। इसीलिए यह जानबूझकर लाठीचार्ज और कराकर इस घटना को अंजाम दिया गया ।उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह अघोषित इमरजेंसी है। हर मोर्चे पर विफल कांग्रेस अब इसी तरह की कार्रवाई करना चाहती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here