Rajasthan: झुंझुनूं में बच्ची के ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर, कुछ देर रोई…फिर उठकर चल दी; जानें मामला

0
8
Tractor crushes baby girl in Jhunjhunu narrowly escapes life

इस तरह ट्रैक्टर के नीचे आई बच्ची।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जांको राखे साइयां मार सके ना कोई… राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मंगलवार को ये कहावत चरितार्थ हो गई। जिले के कुलोठ कलां गांव में एक बच्ची के ऊपर से ट्रैक्टर निकल गया। लेकिन, बच्ची को सिर्फ मामूली खरोंचें ही आई हैं। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर चालक किराने की दुकान पर सामान लेने के लिए रुका था। वह दुकान पर सामान लेने गया, इसी बीच एक बच्ची ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई। उधर, दुकान से सामान लेकर लौटा चालक ट्रैक्टर पर बैठा और फिर ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। इससे बच्ची उसके नीचे आ गई। गनीतम ये रहे कि हादसे में बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, उसे मामूली चाटें हैं, जो जल्द ही सही हो जाएंगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here