
vande bharat express
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर- दिल्ली कैंट उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान माननीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार कर अश्विनी वैष्णव भी जयपुर में उपस्थित रहेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, 12 अप्रैल को गाड़ी संख्या 09617, जयपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जयपुर से 11 बजे रवाना होकर 16.00 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू और गुड़गांव स्टेशनों पर रुकेगी।
13 अप्रैल से होगा अजमेर-दिल्ली कैंट का नियमित संचालन
अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन 13 अप्रैल से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 20977, अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 13 अप्रैल से सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) अजमेर से 06.20 बजे रवाना होकर जयपुर 07.50 बजे पहुंचेगी और 07.55 बजे प्रस्थान करेगी। फिर अलवर 09.35 बजे पहुंचेगी और 09.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गुडगांव 11.15 बजे पहुंचेगी और 11.17 बजे प्रस्थान कर 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20978, दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 13 अप्रैल से सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से 18.40 बजे रवाना होकर गुडगांव 18.51 बजे पहुंचेगी और 18.53 बजे प्रस्थान करेगी। फिर अलवर 20.17 बजे पहुंचेगी और 20.19 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद जयपुर 22.05 बजे पहुंचेगी और 22.10 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 12 वातानुकुलित चेयरकार, दो वातानुकुलित एक्जीक्यिूटिव चेयरकार और दो ड्राइविंग कार श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















