दलित महिला से रेप-मर्डर: गहलोत से शेखावत बोले- नहीं संभलता तो छोड़ दो, BJP ने पीड़ित परिवार के लिए मांगी नौकरी

0
11
Barmer Dalit woman Rape-murder case Gajendra Singh says to CM Gehlot If you are not able to handle then leave

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर की रेप और जलाकर हत्या की शिकार हुई विवाहित महिला का शव जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल मॉर्चरी में रखा है। मृतका के परिजनों ने आरोपी को फास्ट ट्रैक सजा दिलाने, सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करने, मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया है। मामले में अब सियासत भी गरमा गई है। 

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पचपदरा में दलित विवाहिता के साथ हुई दरिंदगी को लेकर दुःख जताते हुए ट्वीट कर लिखा-“हम राजस्थानियों ने कभी सोचा नहीं था कि ऐसे दिन देखने पड़ेंगे।

गहलोत से सवाल करते हुए कहा कि अब तक ऐसे राक्षकों के खिलाफ़ अभी तक क्यों कुछ नहीं किया गया, इतना ही नहीं उन्होंने लिखा कि “नहीं संभलता तो छोड़ दो”।

पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले-सीपी जोशी 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा-बालोतरा की घटना अत्यंत शर्मनाक है। राजस्थान में आए दिन महिलाओं ,बच्चियों, मातओं, बहनों के साथ इस तरह की घटनाओं से भय का माहौल है। सीपी जोशी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि 6 तारीख को घटना हुई उसके बाद समय पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई? जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बाद में दबाव में आकर एफआईआर दर्ज हुई। बालोतरा में अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं था, तो उसे तुरंत जोधपुर रेफर क्यों नहीं किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की इस मौत की जिम्मेदार प्रदेश की कांग्रेस सरकार है। सीपी जोशी ने कहा- मैं मांग करता हूं कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा मिले और सरकारी नौकरी दी जाए।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने एसपी से की बातचीत 

दूसरी ओर दलित महिला को जलाने और भाजपा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी होने में मामले में  बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह ने बैठक बुलाई है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी पुलिस अधीक्षक से बात कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पचपदरा में हुई घटना अत्यंत शर्मनाक है-हनुमान बेनीवाल

वहीं, रालोपा सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी पचपदरा की घटना पर दुख जताया है। उन्होंनेबट्वीट कर लिखा,”पचपदरा में हुई घटना अत्यंत शर्मनाक है,ऐसी घटनाओं से लगता है अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की जरूरत जताई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here