Rajasthan: जैसलमेर पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एक्शन, 38 टीमों ने 127 ठिकानों पर दबिश देकर 176 को किया गिरफ्तार

0
7
Jaisalmer police 38 teams arrested 176 miscreants Rajasthan Hinidi news

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘सुदर्शन चक्र’ के तहत मंगलवार अलसुबह जैसलमेर जिला पुलिस के 147 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की 38 टीमों ने बदमाशों के 127 ठिकानों पर दबिश देकर 176 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

एसपी भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि डीजीपी उमेश मिश्रा और एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के ऑब्जर्वेशन में आईजी रेंज जोधपुर जयनारायण शेर के निर्देशा पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया। इस पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग उन्होंने खुद करके पल-पल की जानकारी हासिल की।

बदमाशों के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश

जैसलमेर एसपी नाथावत ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन और सभी सीओ, एसएचओ और डीसीआरबी प्रभारी के नेतृत्व में 147 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की 38 टीमें गठित की गई। इन टीमों ने मंगलवार अलसुबह चिन्हित बदमाशों के 127 ठिकानों पर अकस्मात दबिश दी।

दबिश में 9 स्थाई वारंटी, 31 गिरफ्तारी वारंटी, प्रकरणों में वांछित 18 और धारा 151 सीआरपीसी में 64 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 13 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया। 24 हिस्ट्रीशीटर और 6 बदमाशों के विरुद्ध 110 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में इस्तगासा पेश किया गया। 

आबकारी एक्ट में 10 प्रकरण दर्ज कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर 86 बोतल देसी शराब, 5 लीटर हथकड़ी शराब और 25 बीयर की बोतल जब्त की गई। इस कार्रवाई में जिला स्तर पर टॉप 10 में चयनित एक इनामी अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीमें लगातार वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर सरगर्मी से तलाश जारी रखे हुए है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here