Jaipur: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में डॉक्टर्स के 132 नए पदों का सृजन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

0
36
Creation of 132 new posts of doctors in Rajasthan University of Health Sciences

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर स्थित राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में चिकित्सकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 132 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन पदों में आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य, सीनियर रेजिडेंट के 22-22 पद और जूनियर रेजिडेंट के 44 पदों सहित कुल 132 नए पद क्रिएट होंगे।

बजट घोषणा 2023-24 में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री ने 2023-24 की बजट  घोषणा में इस संबंध में घोषणा की थी। यह स्वीकृति प्रदेश में निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। क्योंकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के शामिल होने से आरयूएचएस में चिकित्सा सुविधाएं और ज़्यादा मजबूत हो जाएंगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here