Rajasthan Crime: गजब हो गया…फोटोग्राफी की दुकान चलाने वाले दिव्यांग को IT ने थमाया 12 करोड़ रुपये का नोटिस

0
34
Rajasthan Crime Disabled person gets income tax notice of Rs 12 crore in Bhilwara

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर विभाग ने एक फोटोग्राफर को 12 करोड़ 23 लाख रुपये का इनकम टैक्स नोटिस थमाया है। यह नोटिस सूरत की दो शैल (बोगस) कंपनियों में बोगस खरीद-बिक्री बताने से जुड़ा है। ये दोनों डायमंड कंपनियां हैं। आयकर विभाग ने 10 अप्रैल तक नोटिस का जवाब मांगा है। यह नोटिस देखते ही फोटोग्राफर और उसके परिवार की तो रातों की नींद उड़ गई।

बता दें कि संजय कॉलोनी में महेश मार्ग पर रहने वाले किशनगोपाल छापरवाल ने बताया, 29 मार्च 2023 को डाक से उसके घर के पते पर आयकर विभाग का नोटिस आया। तब पिता रामेश्वर लाल छापरवाल घर पर थे। उन्होंने नोटिस देखते ही अपने भाई के सीए बेटे को नोटिस व्हाट्सएप किया तो उसे बताया कि ये तो इनकम टैक्स का नोटिस है। पेन कार्ड का दुरुपयोग कर किसी ने बोगस कंपनी बना ली। तब पिता ने बेटे किशन को बाजार से घर बुलाया और नोटिस दिखाया। किशन भी भौंचक्का रह गया।

भीलवाड़ा के वार्ड नंबर 1 के आयकर अधिकारी दिलीप राठौड़ द्वारा 28 मार्च को जारी नोटिस में बताया गया कि आयकर विभाग सूरत तथा मुंबई ने असेसमेंट ईयर 2019-20 की जांच में उसके पैनकार्ड से जुड़ी दो कंपनियों शेठ जैम्स प्राइवेट लिमिटेड तथा दुष्यंत वैष्णव को शैल यानी बोगस कंपनी माना। शेठ जैम्स में 53 लाख 16 हजार 709 रुपये तथा दुष्यंत वैष्यंत वैष्णव में 11 करोड़ 70 लाख 73 हजार 377 रुपये की बोगस खरीद-बिक्री हुई। 

आयकर अधिकारी ने किशनगोपाल छापरवाल को कुल 12 करोड़ 23 लाख 90 हजार 86 रुपये का कारण बताओ नोटिस भेजा है। नोटिस मिलते ही छापरवाल परिवार की नींद उड़ गई। किशन गोपाल का कहना है कि वह सांगानेर कस्बे के आजाद मोहल्ला में स्टेशनरी की छोटी सी दुकान चलाता है। शादियों के सीजन में फोटोग्राफी कर गुजारा कर रहा है। वह कभी भीलवाड़ा से बाहर ही नहीं गया। उसके पिता रामेश्वर छापरवाल कहते हैं, हमारी तो इतनी इनकम ही नहीं है। किशन गोपाल छापरवाल का कहना है कि उनके साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ वे सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here