Crime:अजमेर में जमानत से फरार शातिर ठग गिरफ्तार, दिल्ली में साधु बना, फर्जी दस्तावेज से नोएडा पुलिस सुरक्षा ली

0
16
Crime: Ajmer GRP Arrested Thug from Phulera junction, after Absconding from Ajmer living as Monk in Delhi

अजमेर में जमानत से फरार शातिर ठग गिरफ्तार, दिल्ली में साधु बनकर रहा
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गिरफ्तार आरोपी गोपाराम उर्फ गोपाल उर्फ केशव कृष्ण नाथ  जालौर ज़िले के थाना मोहरा क्षेत्र के भगला चेपटा का रहने वाला है। जो हाल में नई दिल्ली में उत्तम नगर डीके मोहन गार्डन इलाके में रह रहा था। जीआरपी अजमेर पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन फुलेरा से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजमेर में 18 साल पहले ठगी के आरोप में पकड़ा गया था। फिर जमानत मिलने के बाद फरार होकर दिल्ली में योगी केशव नाथ के नाम से जीवन यापन करने लगा। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नोएडा पुलिस से सुरक्षा भी ले रखी थी। इसके अलावा रेलवे का भी कार्ड बनवा कर रेलवे को नुकसान पहुंचा रहा था।

 टीवी न्यूज़ चैनल में नौकरी लगाने के नाम पर की थी ठगी

अजमेर जीआरपी एसपी पूजा अवाना ने बताया कि साल 2005 में आबू रोड से अजमेर ट्रेन यात्रा के दौरान आरोपी गोपाराम ने अजमेर निवासी राजेंद्र कुमार से एक टीवी न्यूज़ चैनल में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ठगे थे। आरोपी को उसी समय जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोप पत्र पेश किए। इसके बाद कोर्ट से जमानत लेकर आरोपी फरार हो गया।

गोपाराम से केशव कृष्णनाथ साधु बनकर दिल्ली में रहने लगा 

एसपी अवाना ने बताया कि आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर में जाकर गोपाराम से केशव कृष्णनाथ साधू बनकर अपना जीवन यापन करने लगा। आरोपी के अजमेर आने की सूचना पर एएसपी योगिता मीणा, सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह के सुपरविजन और एसएचओ फूलचंद बालोटिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास कर शनिवार को रेलवे स्टेशन फुलेरा से गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की गई।  पूछताछ में आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के जरिये नोएडा पुलिस से सुरक्षा प्राप्त करना बताया है। आरोपी योगी केशव कृष्ण नाथ के नाम से ” सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परमर्शदात्री समिति उत्तर रेलवे भारत सरकार ” का कार्ड बनाकर रेलवे को नुकसान पहुंचा रहा था। आरोपी के पास दलित सेना का भी कार्ड मिला है। इसने मुख्य सचिव गौतमबुद्ध नगर नोएडा, पुलिस अधिकारी गौतमबुद्ध नगर और जिला अधिकारी को पत्र भेजकर स्वयं योगी केशव नाथ की प्रोटोकाल व्यवस्था के लिए लेटर जारी किया है। इस सम्बंध में नोएडा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सरदारपुरा जोधपुर पर भी साल 2003 में ठगी का प्रकरण रजिस्टर्ड हुआ था। फिलहाल अन्य वारदातों के बारे में इससे जानकारी जुटाई जा रही है ।

 

कार्रवाई में शामिल टीम सदस्यों के नाम 

एसएसओ थाना जीआरपी फूलचन्द बालोटिया, डीएसटी इंचार्ज मनोज कुमार, हैड कॉन्स्टेबल सर्वेश्वर डोडवाड़िया , कॉन्स्टेबल नानूराम 727 और नानूराम 450, राजकुमार।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here