Crime: अजमेर में विवाहिता ने पति पर लगाया रेप का आरोप, देह व्यापार में धकेलने की धमकी,झांसा देकर तलाक

0
7
अजमेर में विवाहिता ने पति पर लगाया रेप का आरोप, देह व्यापार में धकेलने की धमकी

अजमेर में विवाहिता ने पति पर लगाया रेप का आरोप, देह व्यापार में धकेलने की धमकी
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाने में पीड़ित महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी करण सिंह कर रहे हैं। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के मुताबिक 21 साल की महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी शादी पिछले साल 27 सितंबर को हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लग गया। पति ने उसे  पीहर से रुपए लाने की धमकी देकर परेशान किया। साथ ही उसे देह व्यापार में जाने की धमकी भी दी।

झांसे में लेकर तलाक दिया

पीड़ित महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि 2 महीने पहले उसका पति उसे कोर्ट में राशन कार्ड के कागज सही करवाने का झांसा देकर ले गया और उससे तलाक के डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवा लिए।  उसे डायवोर्स पेपर्स की जानकारी तब मिली, जब उसका पति अपने माता-पिता के घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी पड़ताल के बाद पता चला कि उसका पति किसी और महिला के साथ रह रहा है। जब पीड़िता पति से मिलने गई, तो उसने बताया कि उसे तलाक दे दिया है। 

साथ रखने के लिए देह व्यापार में रुपए कमाने की धमकी

पीड़िता महिला ने क्रिश्चियनगंज पुलिस थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 मार्च 2023 को रात के वक्त उसका पति गाली-गलौज करते हुए उसके घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पति की ओर से अब उसे साथ रखने के लिए देह व्यापार में रुपए कमाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here