Jaipur: बाहुबली अतीक की लघुशंका शांत कराने उदयपुर में रुका यूपी पुलिस का काफिला, पूरी रात राजस्थान में चला सफर

0
35
उदयपुर में रुका यूपी पुलिस का काफिला

उदयपुर में रुका यूपी पुलिस का काफिला
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर यूपी एसटीएफ की टीम ने बीती रात डूंगरपुर बॉर्डर से राजस्थान में प्रवेश किया। इसके बाद भारी सुरक्षा के बीच टीम उदयपुर की ओर निकल गई। यूपी पुलिस अतीक अहमद को प्रयागराज तक लेकर जा रही है। यूपी एसटीएफ के लवाजमे में पुलिस की दो गाड़ियों के साथ कई अन्य गाड़ियां बताई जा रही हैं। पुलिस की एक वैन में अतीक अहमद के साथ हथियारबंद जवान मौजूद थे। यूपी एसटीएफ के लवाजमे में 25 से अधिक गाड़ियां थीं जो उदयपुर के प्रताप नगर चौराहे से निकल कर चित्तौड़ हाईवे की ओर निकल गईं। चित्तौड़ हाईवे से बूंदी जिले के डाबी के रास्ते कोटा संभाग में प्रवेश करेगा अतीक अहमद का काफिला। कोटा के हैंगिंग ब्रिज से होता हुआ नेशनल हाईवे 27 से बारां से होता हुआ किशनगंज, शाहबाद के रास्ते शिवपुरी जिले से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा।

उदयपुर में भरवाया फ्यूल

राजस्थान के उदयपुर जिले के ऋषभदेव में अतीक का काफिला वाहनों में फ्यूल भरवाने के लिए कुछ देर रुका। इस दरम्यान अतीक को लघुशंका के लिए भी ले जाया गया। करीब चार मिनट के बाद यूपी के बाहुबली गैंगस्टर अतीक अहमद को वापस गाड़ी में बैठाकर काफिला उदयपुर की ओर रवाना हो गया। वहीं, दूसरी बार फ्यूल एल ने के लिए काफिला उदयपुर हाईवे पर बलीचा के पास पेट्रोल पंप के पास रोका गया। सभी गाड़ियों में ईंधन भर जाने पर करीब 10 मिनट बाद यूपी एसटीएफ का काफिला फिर से रवाना हुआ। 

यूपी एसटीएफ का काफिला देर शाम 8:30 बजे के आसपास राजस्थान के डूंगरपुर जिले में प्रवेश कर गया था जिसे कोटा पहुंचने में करीब 6 से 7 घंटे का समय लगेगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि काफिला अल सुबह करीब 3 से 4 के बीच कोटा से गुजरेगा। 

उत्तर प्रदेश के बाहुबली माफिया डॉन अतीक अहमद को यूपी पुलिस ने गुजरात के साबरमती जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इसे लेकर यूपी के प्रयागराज जा रही है। भारी सुरक्षा के बीच यूपी एसटीएफ का काफिला नेशनल हाईवे 27 के रास्ते कोटा से होकर गुजरेगा। यह काफिला एनएच 27 से चित्तौड़ के रास्ते बूंदी जिले के डाबी से हाड़ौती में प्रवेश करेगा।

यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद के काफिले को लेकर कोटा का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस और सतर्क है। हालांकि, कोटा रेंज पुलिस इस मामले को लेकर असमंजस में है और कोई भी जानकारी होने से इंकार कर रही है। साथ ही कोटा पुलिस भी पुष्टि नहीं कर पा रही है, लेकिन नेशनल हाईवे 27 पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोटा रेंज आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि उन्हें रूट के बारे में कोई इंटिमेशन नहीं है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here