Jaipur: रिश्वत लेते सामाजिक सुरक्षा सहायक गिरफ्तार, पेंशन-पीएफ निकालने के बदले मांगे थे आठ हजार रुपये

0
8
रिश्वत लेने का आरोपी सामाजिक सुरक्षा सहायक

रिश्वत लेने का आरोपी सामाजिक सुरक्षा सहायक
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर चूरू यूनिट ने सोमवार को जयपुर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए कार्यालय क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, जयपुर (केन्द्र सरकार) के सामाजिक सुरक्षा सहायक विकास मीणा को परिवादी शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की चूरू इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई कि उसके दिवंगत पिता के पेंशन, पीएफ और ईडीएलआई की राशि का पेमेंट जल्द कराने की एवज में सामाजिक सुरक्षा सहायक विकास मीणा आठ हज़ार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा है।

ऑफिस के बाहर से विकास मीणा गिरफ्तार

शिकायत मिलने पर एसीबी, बीकानेर के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरविजन में एसीबी चूरू इकाई के उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान ने शिकायत का वेरिफिकेशन किया। फिर सोमवार को टीम ने जयपुर में आरोपी के कार्यालय के बाहर ट्रैप कार्रवाई करते हुए विकास मीणा को परिवादी से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here