Rajasthan: नागौर के श्रीबालाजी सेवा धाम में हुई नकबजनी का खुलासा, आश्रम के दो कार्मिक गिरफ्तार

0
9
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर पुलिस ने श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के सेवा धाम आश्रम में हुई नकबजनी और लाखों की चोरी की घटना में शामिल गोसेवक रेवंत राम मेघवाल पुत्र श्रवण राम (20 साल) निवासी करनेतपुरा थाना श्रीबालाजी और महंत के ड्राइवर पोकर राम जाट पुत्र मगनाराम (36) निवासी थाना नोखा जिला बीकानेर को नोखा से गिरफ्तार किया गया है। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि घटना के संबंध में 22 मार्च को सेवा धाम आश्रम के महंत बजरंग लाल द्वारा घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

आश्रम महंत बजरंग लाल 17 मार्च को लौटकर आश्रम आए तो चोरी उजागर हुई

रिपोर्ट में बताया कि 6 मार्च को कथा वाचन के लिए आश्रम स्थित कुटिया का ताला लगाकर पंजुआना जिला सिरसा हरियाणा गया था। 17 मार्च को लौट कर आश्रम आए तो कुटिया के साइड की खिड़की टूटी हुई थी। अलमारी का ताला तोड़ अज्ञात चोर 2 लाख 70 हज़ार रुपए नगद, सोने की 4 अंगूठी , 2 चूड़ियां, 1 सोने का हार और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इससे पहले भी उनकी कुटिया से रुपयों से भरा बैग और कार से 1 लाख रुपये नकद चोरी हो गए थे।

आश्रम के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

घटना के खुलासे के लिए एएसपी राजेश मीणा और सीओ विनोद कुमार सीपा के सुपरविजन, एसएचओ महेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना श्री बालाजी से विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद मामले में आश्रम के दो कार्मिक गौ-सेवक रेवंत राम और ड्राइवर पोकर राम को नोखा जिला बीकानेर से गिरफ्तार किया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here