Rajasthan Weather: अलवर और भरतपुर में जमकर गिरे ओले, झुंझुनू में मूसलाधार बारिश, 10 जिलों में बरसात का अलर्ट

0
15

राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ ने जमकर कहर बरपाया है। ओलावृष्टि से जगह-जगह किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। अलवर और भरतपुर जिले में भारी ओलावृष्टि हुई है। झुंझुनू में जमकर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है।



प्रदेश के अलवर और भरतपुर जिले में भारी ओलावृष्टि हुई है। झुंझुनू में जमकर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। इससे किसानों की गेहूं,जौ, चना, आलू, सरसों और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार रात और शनिवार को दिन में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में बना रहने की संभावना है।


10 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चूरू,सीकर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर(उत्तर),दौसा, अलवर, भरतपुर, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने, अचानक तेज हवाएं 30 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से चलने की संभावना जताई है। इस अवधि के दौरान श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनू, अलवर जिलों  में एक या दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि , अचानक तेज हवाएं( अपेक्षित हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा) होने की भी प्रबल संभावना है।


25 मार्च की शाम के बाद बारिश ओलावृष्टि में कमी आएगी

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र और नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण  बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा , जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा सम्भाग में मेघगर्जन, आंधी, बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि के रूप में देखने को मिल रहा है।  25 मार्च के शाम के बाद राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।


This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here