
भाजपा पार्टी कार्यालय
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव के बाद अब संगठन मंत्री के बदलाव की भी चर्चा जोरों पर है। संगठन मंत्री चन्द्रशेखर जोकि पिछले कई वर्षों से राजस्थान के संगठन मंत्री हैं, उनके भी बदलाव की चर्चा ने प्रदेश में जोर पकड़ लिया है, प्रदेश के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चल रही चर्चा में अब संगठन मंत्री के बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।
हालांकि यह चर्चा पिछले आठ महीनों से चल रही हैं। सतीश पूनिया के बदलाव से यह स्पष्ट हो चुका है भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को चुनाव और चुनावी वर्ष से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। अमर उजाला ने जनवरी में ही प्रदेश अध्यक्ष के विषय में जानकारी दी थी जो मार्च में सच साबित हुई। प्रदेश संगठन में केंद्रीय नेतृत्व संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी का भी बदलाव कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार संगठन मंत्री मुक्त किए जा सकते हैं और संभावना है कि चुनाव तक इस पद को रिक्त ही रखा जाए। प्रदेश प्रभारी को ही प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जोकि राजस्थान में ही चुनाव तक रुक कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















