
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अजमेर जिले की धार्मिक नगरी पुष्कर के निकटवर्ती गांव किशनपुरा स्थित एक निजी रिसोर्ट में चल रही नशीली ट्रांस पार्टी पर देर रात पुष्कर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस को डीजे पर नशे में धुत युवा थिरकते मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने करीब 36 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ कर मेडिकल करवाया गया। जानकारी के अनुसार चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से अवैध मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है। पुष्कर थाना प्रभारी डॉ. रवीश कुमार सामरिया ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















