Rajasthan: BJP जनता की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती, संसद से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर बोले पायलट

0
9
सचिन पायलट और राहुल गांधी।

सचिन पायलट और राहुल गांधी।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पायलट ने लिखा है-‘भारतीय लोकतंत्र के लिए आज शर्मनाक दिन है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करके भाजपा ये ना समझे कि जनता की आवाज उठाने से उनको रोक देगी। हम जनता के लिए, सच के लिए आवाज उठाते रहेंगे’।

राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित

केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय के सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह ने नोटिफिकेशन निकालकर लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया है। 

23 मार्च से ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी को चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट, सूरत से दोषी ठहराए जाने पर केरला के वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्यता से डिसक्वालीफाई किया जाता है।

उन्हें दोषी ठहराए जाने की तारीख 23 मार्च 2023 से ही भारतीय संविधान के आर्टिकल 102 (1)(e) के प्रावधानों और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट 1951 के सेक्शन 8 के तहत यह यह एक्शन लिया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here