Rajasthan Politics: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, सतीश पूनिया की विदाई

0
17
सीपी जोशी, नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान

सीपी जोशी, नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी हाईकमान में कई राज्यों में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सतीश पूनिया की अध्यक्ष पद से विदाई हो गई है। उनका तीन साल का कार्यकाल 14 सितंबर 2022 को पूरा हो गया था, लेकिन वह लगातार पद पर कार्य कर रहे थे। माना जा रहा है कि लंबी जद्दोजहद और मंथन के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने यह बदलाव किया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी जोशी के नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं।

ज़्यादातर विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकायों के चुनाव बीजेपी ने हारे

पूनिया के अध्यक्ष कार्यकाल में ज़्यादातर विधानसभा उप चुनाव और नगरीय निकायों के चुनाव में बीजेपी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे खेमे से भी पूनिया खेमे की अदावत हो गई थी, जो किसी से छिपी नहीं है। पार्टी आलाकमान ने समय-समय पर इस खींचतान को काफी रोकने की कोशिश भी की।

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी टीम को मजबूत करना चुनौती 

विधानसभा चुनाव से करीब सात महीने पहले बीजेपी हाईकमान ने राजस्थान बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। सीपी जोशी का नाम वैसे केंद्रीय मंत्रिमंडल रिशफल होने पर केंद्रीय मंत्री पद की दौड़ में भी चल रहा था। वह पार्टी का ब्राह्मण चेहरा हैं और संघ विचारधारा से जुड़े हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष पद संभालते ही उनके लिए सबसे बड़ा टास्क विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना होगा, ताकि बूथ लेवल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जा सके। इसके लिए टीम में बड़े स्तर पर बदलाव करना होगा।

पूनिया ने सीपी जोशी को दी बधाई

सतीश पूनिया ने ट्वीट कर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने सांसद सीपी जोशी को बधाई दी है। पूनिया ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी को हार्दिक बधाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी का हार्दिक अभिनंदन। हम सब कृतसंकल्प हैं कि मिलकर 2023 में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाकर भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएंगे। पूनिया ने आगे लिखा- मैं पार्टी का आभारी हूं कि मेरे जैसे साधारण किसान के घर में जन्मे कार्यकर्ता को तीन वर्षों तक ज़िम्मेदारी देकर सम्मान दिया। इन तीन वर्षों में संगठनात्मक रचना और आंदोलन के द्वारा पार्टी को पूरी ताकत से धरातल पर सक्रिय करने में योगदान दे पाया। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्देशानुसार जीवन पर्यंत काम करता रहूंगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here