Jaipur: खातीपुरा में बनेगा ‘नगर वन’, केंद्र ने 1.11 करोड़ किए स्वीकृत, MP बोहरा बोले- पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

0
11
भाजपा सांसद रामचरण बोहरा

भाजपा सांसद रामचरण बोहरा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में नगर वन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने किए 1 करोड़ 10 लाख 80 हज़ार रुपए स्वीकृत किए हैं, जिसकी पहली किस्त के रूप में 77.56 लाख रुपए की राशि राज्य सरकार को ट्रांसफर कर दी गई है। जयपुर शहर बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उन्हें जयपुर में नगर वन बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

जयपुर में पर्यटन को बढ़ावा और लोगों को रोजगार मिलेगा 

सांसद बोहरा ने कहा कि नगर वन बनने से जयपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र में विभिन्न जैविक संपदा है, इससे आने वाले पर्यटक विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे और पशु पक्षी यहां देख पाएंगे। यहां रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। जिससे बरसात के पानी को संचित किया जा सकेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here