Nagaur: पुलिस ने आधी रात बदमाशों पर बरपाया कहर, 42 हिस्ट्रीशीटर, दो हार्डकोर समेत 248 को हवालात में डाला

0
18
अपराधी गिरफ्तार

अपराधी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले में गिरफ्तार 248 बदमाशों में 42 हिस्ट्रीशीटर, दो हार्डकोर, 13 स्थाई वारंटी, 15 गिरफ्तारी वारंटी, एक कुर्की वारंटी और 21 वांछित अपराधी समेत अन्य शामिल हैं। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और शराब के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। साथ ही 142 दुपहिया और चौपहिया वाहन और 22 मोबाइल जप्त किए गए।

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर बदमाशों, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत कार्रवाई के लिए तीन एएसपी, 11 सीओ, 22 एसएचओ और एसआई, 423 एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को शामिल कर अलग- अलग टीम बनाई गईं। एक्शन प्लान के तहत सोमवार-मंगलवार की आधी रात बदमाशों के 348 ठिकानों पर पुलिस की टीमों ने दबिश दी। इस दौरान 248 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

25 प्रकरण आबकारी अधिनियम, तीन प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, दो प्रकरण आर्म्स एक्ट के तहत रजिस्टर्ड किए गए। एसपी जोशी ने बताया कि इस कार्रवाई में 13 स्थाई वारंटी, 15 गिरफ्तारी वारंटी, एक कुर्की वारंटी, 21 अन्य वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 42 हिस्ट्रीशीटर, दो हार्डकोर बदमाशों और 57 अन्य व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एमवी एक्ट की कार्रवाई में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 13 गाड़ियां और 22 मोबाइल जब्त किए गए।

एक जुआं घर से पकड़े 24 व्यक्ति…

एसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक जुआं घर पकड़ में आया। जहां से 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दांव पर लगे 1 लाख 84 हजार 300 रुपये और 18 वाहन जप्त किए गए। इसी प्रकार 95 होटलों और 109 ढाबों को चेक कर 111 वाहनों को जप्त किया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here