Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में ‘सावरकर साहित्य सम्मेलन’ एक और दो अप्रैल को, देशभर से एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

0
23
सावरकर साहित्य सम्मेलन

सावरकर साहित्य सम्मेलन
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

वीर सावरकर ने सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में विचारों में परिवर्तन लाए थे। सावरकर साहित्य सम्मेलन को लेकर जयपुर में हुई प्रेस वार्ता में वीर सावरकर संस्थान के राष्ट्रीय सचिव और महाराष्ट्र राज्य खादी और ग्रामोद्योग के अध्यक्ष रविंद्र साठे ने यह बात कही। सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान की ओर से चित्तौड़गढ़ जिले में एक और दो अप्रैल को सावरकर साहित्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

रविंद्र साठे ने कहा कि सावरकर साहित्य सम्मेलन देश में विभिन्न स्थानों पर पूर्व में आयोजित हो चुके हैं, इसी क्रम में राजस्थान में पहली बार चित्तौड़गढ़ में सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में मुख्य सूत्र सावरकर के विचारों की प्रासंगिकता रहेगी।

समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ मुख्य अतिथि रहेंगे

एक अप्रैल को उद्घाटन सत्र में सावरकर के विचारों के अभ्यासक, चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि होंगे।

सम्मेलन का समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ मुख्य अतिथि रहेंगे। उद्घाटन और समापन सत्र के अलावा इस सम्मेलन में मुख्य रूप से चार विषयों पर चर्चा की जाएगी। वीर सावरकर की दूरदर्शिता, वीर सावरकर  प्रेरित सामाजिक क्रांति, वीर सावरकर का इतिहास विषयक दृष्टिकोण, वीर सावरकर की सुरक्षा विमुख विदेश नीति। कार्यक्रम का दो अप्रैल की शाम को 4:30 बजे समापन सत्र होगा।

सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर भी होंगे शामिल

सम्मेलन अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया इन सभी कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक जे. नंद कुमार, डॉ. अशोक मोडक, पद्मश्री भिखू ईधाते, वरिष्ठ पत्रकार नितिन गोखले, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारतीय छिब्बर, राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और मौजूदा बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी, वीर सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर, लेखक डॉ. शांतनु गुप्ता, डॉक्टर संजीव तिवारी और संस्थान से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, विधायक नरपत सिंह राजवी प्रेस वार्ता में रहे मौजूद

चित्तौड़गढ़ में होने वाले दो दिवसीय सावरकर साहित्य सम्मेलन को लेकर जयपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद सीपी जोशी, बीजेपी विधायक नरपत सिंह राजवी, सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान की राजस्थान संयोजिका विजय पारीक, सम्मेलन अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, राजेश भट्ट, गोपाल चरण बनेड़ा, सह संयोजक राघव गर्ग मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here