Jaipur: संत-महंत की उपस्थिति में ब्राह्मण महापंचायत आज करेगा शक्ति प्रदर्शन, धीरेंद्र शास्त्री करेंगे संबोधित

0
20
ब्राह्मण महापंचायत

ब्राह्मण महापंचायत
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर में आज ब्राह्मण महापंचायत में समाज बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। विद्याधर नगर स्टेडियम में विप्र सेना के इस कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई संत-महंत शामिल होंगे। बागेश्वर धाम के चर्चित धीरेंद्र शास्त्री भी ब्राह्मण महापंचायत में हिस्सा लेने आए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अजय भट्ट का वर्चुअल संबोधन होगा।

जयपुर में ब्राह्मण महापंचायत में परशुराम पर डाक टिकट का विमोचन होगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, संत-महंत समेत कई सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जन प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी और अजय भट्ट का वर्चुअल संबोधन होगा। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री मंच से महापंचायत को संबोधित करेंगे। जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। देशभर के ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार ब्राह्मण महापंचायत में करीब साढ़े चार लाख ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे। इसमें समाज के हालातों पर चिंतन और मनन कर भविष्य की योजनाओं पर निर्णय लिया जाएगा। राजनीतिक रूप से ब्राह्मणों के प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा होगी।

दो हेलीकॉप्टर से पूरे जयपुर शहर पर होगी पुष्प वर्षा

विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने बताया कि महापंचायत के मंच पर सिर्फ संत महंत और महात्माओं को ही जगह दी जाएगी। देशभर से 75 से ज्यादा संत-महंत महापंचायत में शामिल होंगे। इस दौरान दो हेलिकॉप्टर से पूरे जयपुर शहर में पुष्प वर्षा की जाएगी। देशभर से ब्राह्मण समाज के लोग जयपुर की सड़कों से ही महापंचायत तक पहुंचेंगे। इसलिए उन सभी पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

राजस्थान में 85 लाख से ज्यादा ब्राह्मणों की जनसंख्या

जानकारी के मुताबिक राजस्थान में ब्राह्मण समाज की जनसंख्या 85 लाख से ज्यादा है। 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर स्वर्ण वोट बैंक हार जीत का फैसला करता है। कुल 200 में से 18 विधायक ब्राह्मण समाज से चुनकर आते हैं। फिर भी राजनीतिक तौर पर हाशिए पर चले गए समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए यह बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा।

जयपुर में ट्रैफिक डायवर्ट, वाहनों के प्रवेश पर रोक

  • ब्राह्मण महापंचायत के कारण लाखों लोगों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने जयपुर में हाईवेज से शहर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। अजमेर रोड़ से टोंक रोड, आगरा रोड, दिल्ली रोड, सीकर रोड की तरफ जाने वाले भारी माल वाहक डीपीएस स्कूल  कट से यू-टर्न कर रिंग रोड से अपने स्थान पर जा सकेंगे।
  • सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक जयपुर शहर में सभी प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा।
  • सीकर रोड से आने वाले भारी माल वाहक वाहन टोडी मोड से दौलतपुरा एक्सप्रेस हाई-वे होकर अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेंगे और रोड नं. 14 पर भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
  • 200 फुट से एक्सप्रेस हाई-वे से आने वाले भारी वाहन 14 नम्बर से पहले लोहा मंडी रोड से नींदड़ मोड़ होकर सीकर और दिल्ली की ओर जा सकते हैं।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here