
फंदे में फंसा भालू
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजसमंद में केलवा के पास कनावदा गांव में शिकारियों के लगाए फंदे में एक भालू फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची और भालू को फंदे से छुड़ाने के लिए ट्रेगूलाईज की कार्रवाई शुरू की।
राजसमंद की टीम ने कुल चार बार ट्रेगुलाईज के प्रयास किए, जिसमें तीन बार भालू ने शरीर पर लगे इंजेक्शन को मुंह से खींचकर वापस बाहर निकाल दिया। एक बार भी दवा शरीर में गई नहीं। इसके बाद उदयपुर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।
फंदा किसी जंगली जानवर के शिकार के लिए शिकारियों ने लगाया गया था। इसमें गलती से भालू फंस गया। पूरी स्थिति फंदा देखने के बाद ही साफ हो पाएगी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















