Rajasthan: संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी दौरे पर लोकसभाध्यक्ष, अधिकारियों को फसल खराबे की गिरदावरी के निर्देश

0
30
संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी दौरे पर लोकसभाध्यक्ष ने दिए गिरदावरी के निर्देश

संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी दौरे पर लोकसभाध्यक्ष ने दिए गिरदावरी के निर्देश
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के दौरे पर हैं। बिरला ने रविवार को बूंदी जिले के बरुंधन और अलकोदिया गांव में पहुंचकर बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबा वाले प्रभावित किसानों को सांत्वना दी। बिरला ने कहा- पीड़ा की इस घड़ी में हम प्रत्येक किसान के साथ हैं। बूंदी जिले के अलकोदिया गांव में फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेते हुए उन्होंने यह बात कही। पिछले दिनों बरसात और ओलावृष्टि से वहां फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बूंदी जिले की तालेड़ा पंचायत समिति में अलकोदिया गांव आता है। जो स्पीकर के लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आता है।

फसल खराबे के सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे-स्पीकर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मौके पर ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को बीमित किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि

जिन किसानों का फसल बीमा नहीं है, उन्हें आपदा राहत कोष से सहायता दी जाए। बिरला ने कहा- फसल खराबे के सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

लोकसभा कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई

इससे पहले ओम बिरला अपने लोक सभा कैम्प कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने आमजनता से भेंट कर जनसुनवाई की। अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं और समस्याओं को बिरला ने सुनकर अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

रात को श्याम बाबा के जागरण में शामिल होकर रवाना होंगे दिल्ली

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रविवार सुबह मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से कोटा पहुंचे। उन्होंने सुबह 11:30 बजे स्वामीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। बारां रोड स्थित महालक्ष्मीपुरम में स्वामीनारायण संप्रदाय की ओर से नया मंदिर बनाया गया है। स्पीकर बिरला शाम 5.30 बजे महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में भी शामिल होंगे। जबकि रात 9.30 श्याम बाबा के जागरण में भी बिरला का जाने का कार्यक्रम है। बोरखेड़ा क्षेत्र में  श्याम बाबा का जागरण कार्यक्रम होगा। इसके बाद बिरला रात को ही मेवाड़ एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here