Jaipur: डीयू लिट फेस्ट में सांसद दीया ने राजमाता को किया याद, बोलीं-बालिका शिक्षा की जुनूनी थीं गायत्री देवी

0
11
दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल

दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दीया कुमारी ने कहा कि गायत्री देवी लड़कियों की शिक्षा के लिए जुनूनी थीं और उन्होंने 1940 के दशक में स्कूलों और खेल संस्थानों की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि वह अपने समय से बहुत आगे थीं, एक महिला जिसने घोड़ों की सवारी की, बैडमिंटन और टेनिस खेला, गोल्फ क्लब और टेनिस क्लब शुरू किया और मेरे दादा, महाराजा सवाई मान सिंह के पूर्ण सहयोग से लड़कियों और महिलाओं के जीवन में बदलाव का नेतृत्व किया। मैं राजमाता के शुरू किए गए एमजीडी स्कूल में भी गई। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मेरे बड़े होने के वर्षों पर उनकी गहरी छाप थी।

‘ए प्रिंसेस रिमेम्बर्स’ पर जयपुर की जानी-मानी लेखक धर्मेंद्र कंवर से बातचीत

दीया कुमारी दिल्ली यूनिवर्सिटी के आयोजित दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल में बोल रही थीं, जोकि अपनी शताब्दी मना रहा है। वे स्वर्गीय राजमाता गायत्री देवी के संस्मरण ‘ए प्रिंसेस रिमेम्बर्स’ पर जयपुर की जानी-मानी लेखक धर्मेंद्र कंवर से बातचीत कर रही थीं। बातचीत के दौरान दीया कुमारी ने महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय संग्रहालय को दुनिया के प्रमुख महल-संग्रहालयों में से एक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि स्वर्गीय राजमाता से प्रेरित होकर उन्होंने प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन (पीडीकेएफ) स्थापित किया था, जिन्होंने महिलाओं को समाज में अपना सही स्थान हासिल करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। पीडीकेएफ, उनकी तरह, ग्रामीण और शहरी महिलाओं और लड़कियों के जीवन-कौशल को बढ़ा रहा है, और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित कर रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की स्थिति में कई मायनों में बेहतरी हुई

राजसमंद सांसद ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की स्थिति में कई मायनों में बेहतरी हुई है। महिला-केंद्रित और महिलाओं के नेतृत्व में विकास में बदलाव आया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राजनीति एक पुरुष प्रधान क्षेत्र रहा है। आज के समय में लोकसभा में केवल 82 महिला सांसद हैं। महिलाओं को राजनीति में प्रवेश करने के लिए एक मजबूत समर्थन प्रणाली की आवश्यकता है क्योंकि यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण स्थान है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी महिलाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया

दीया कुमारी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन सभी महिलाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया है जो राजनीति में प्रवेश करना चाहती हैं। कुछ महत्वपूर्ण विभागों को महिला मंत्रियों द्वारा संभाला जा रहा है, जैसे कि निर्मला सीतारमण। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय महिलाओं का राजनीति में उज्ज्वल भविष्य है और उन्होंने आशा व्यक्त की, कि भारत एक ‘जेंडर-बेलेंस्ड पॉलीटिकल लीडरशिप’ बने। दीया कुमारी ने लिटरेचर फेस्टिवल शुरू करने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी को बधाई दी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here