Jaipur: सेवापुरा कचरागाह में पायलट प्रोजेक्ट चलाएगा आईएसडब्ल्यू, शिष्टाचार मुलाकात में पूनिया को दी सहमति

0
21
अंतरराष्ट्रीय सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन

अंतरराष्ट्रीय सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसकी पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है। जयपुर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से उनके निवास पर एसोसिएशन सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान तेल अवीव के डिप्टी मेयर डोरेन सपिर ने सतीश पूनियां से एक प्रतिनिधिमंडल अपने यहां भेजने का अनुरोध किया। लैंडफिल मैनेजमेंट कार्यों को राजस्थान में करने को लेकर चर्चा की। सतीश पूनियां ने आमेर के सेवापुरा कचरागाह की भयावहता और उससे हो रहे स्वास्थ्य पर दुष्परिणामों पर चिंता जाहिर की। इस पर आईएसडब्ल्यू कार्यकारिणी ने सेवापुरा को पायलट प्रोजेक्ट बनाने पर सहमति दी है।

अंतरराष्ट्रीय सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन (आईएसडब्ल्यू) कार्यकारिणी सदस्यों ने सीडीसी ट्रस्ट प्रबंधन की अगुवाई में डॉ. सतीश पूनियां से उनके जयपुर निवास पर शिष्टाचार भेंट की। सीडीसी ट्रस्ट प्रबंधन की ओर से ट्रस्ट के सचिव डॉ. विवेक अग्रवाल, सीईओ सिद्धांत अग्रवाल, मुख्य वित्त अधिकारी शिवांगी सुल्तानिया, इस्वा उपाध्यक्ष अरने रेगोशनिग, प्रबंध निदेशक मार्क, तेल अवीव (इजरायल)  डिप्टी मेयर डोरेन सपिर, निदेशक अदिति रमोला, बोर्ड सदस्य ऐना लोरिया, हो डी लियोंग, जेम्स ला, वित्त अधिकारी नैंसी स्ट्रेंड उपस्थित रहीं। इस दौरान जयपुर ग्रेटर नगर निगम डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट भी उपस्थित रहे।

विभिन्न देशों में ठोस कचरा प्रबंधन कार्यों की दी जानकारी

कार्यकारिणी सदस्यों ने विभिन्न देशों में ठोस कचरा प्रबंधन में किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में अवगत कराया। जयपुर जिले के आमेर में सेवापुरा लैंडफिल साइट की स्वच्छता के बारे में और इसके रिक्लेमेशन को जल्दी करने के लिए संभव उपायों के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान तेल अवीव के डिप्टी मेयर डोरेन सपिर ने पूनियां से एक प्रतिनिधिमंडल अपने यहां भेजने का अनुरोध किया, जिससे वहां किए जा रहे लैंडफिल मैनेजमेंट कार्यों को राजस्थान में भी किया जा सके और भविष्य में यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता विकसित की जा सके।

बीजेपी सरकार बनने पर राजस्थान में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्राथमिकता से लागू करेंगे

सतीश पूनियां ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी को भाजपा की सरकार बनने पर 2023 में एक व्यवस्थित ब्लूप्रिंट के साथ कार्ययोजना बनाकर राजस्थान में प्राथमिकता से लागू करेंगे और वेस्ट को वेल्थ में कन्वर्ट करने पर हमारा विशेष ध्यान होगा। उन्होंने कहा-भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेशभर के निकायों की आमदनी बढ़ाने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को मजबूत किया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम किया जाएगा। इस दौरान संवाद के दौरान सतीश पूनियां ने डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर कार्य योजना बनाने और सेवापुरा कचरा प्रबंधन के निस्तारण को लेकर चर्चा की।

ट्रेनिंग के लिए आईएसडब्ल्यू के समर्थन का आश्वासन

सतीश पूनियां ने प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 2014 से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन को लेकर संवाद किया और इसी के साथ राज्य में सुचारू कचरा प्रबंधन की नीति और आवश्यकता पर जोर दिया और उन्होंने आमेर के सेवापुरा कचरागाह की भयावहता और उससे हो रहे स्वास्थ्य पर दुष्परिणामों पर चिंता जाहिर की। आईएसडब्ल्यू कार्यकारिणी ने सेवापुरा को पायलट प्रोजेक्ट बनाने पर सहमति जाहिर की, साथ ही आईएसडब्ल्यू उपाध्यक्ष ने राजस्थान में ठोस कचरा प्रबंधन कार्ययोजना निर्माण और निर्वाचित प्रतिनिधि के प्रशिक्षण के लिए आईएसडब्ल्यू के समर्थन का आश्वासन दिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here