Rajasthan: जयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू, 5 मिनट और 15 मिनट के पैकेज में पिंक सिटी के हवाई नज़ारे देखें

0
12
जयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू।

जयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम और जयपुर हेलीकॉप्टर्स के बीच एक अनुबंध के साथ शुक्रवार से हेलीकॉप्टर जॉइराइड की शुरुआत हो गई है। जयपुर शहर के किलों, महलों, पर्यटन स्थलों और वर्ल्ड हेरिटेज परकोटा के हवाई नजारे लेने के लिए पर्यटकों का इंतजार अब खत्म हो गया है।  टूरिस्ट हेलिकॉप्टर से अब लोग शहर के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट देख सकते हैं। आमेर फोर्ट, नाहरगढ़, जयगढ़, जलमहल सहित अरावली की पहाड़ियों, जंगलों को दिखाने के लिए पैकेज भी तय हो गए हैं। जयपुर के दिल्ली रोड स्थित होटल शिव विलास से आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने और जयपुर हेलीकॉप्टर्स फार्म के सोहन सिंह नाथावत ने इसकी शुरुआत की।जयपुर हेलीकॉप्टर्स एजेंसी के साथ पर्यटन निगम का अनुबंध हुआ है । क्रू कैप्टन समेत हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार हो सकते हैं। पर्यटकों की अधिकतम संख्या 6 रहेगी। दो तरह की स्काई जॉय राइड इसके जरिए करवाई जाएगी। पहला पैकेज 5000 रुपए में 5 मिनट की जॉयराइड का है, दूसरा पैकेज 15000 रुपए का है, जिसमें 15 मिनट तक जयपुर के हवाई नजारे दिखाए जाएंगे।

5000 में 5 मिनट और 15000 में 15 मिनट के हवाई नजारे

जयपुर हेलिकॉप्टर्स के संचालक सोहन सिंह नाथावत ने बताया शुरुआत में यह दो पैकेज रखे गए हैं। जो 5 और 15 हज़ार के हैं।5 हज़ार में 5 मिनट में दिल्ली रोड पर शिव विलास होटल से राइड शुरू करके दिल्ली रोड, अरावली की श्रृंखलाएं दिखाते हुए टूरिस्ट को आमेर फोर्ट तक लेकर जाएंगे। फिर आमेर फोर्ट से वापस शिव विलास होटल तक लेकर आएंगे । 

इसके अलावा जिन पर्यटकों को जयपुर सिटी देखनी है, उनके लिए 15 मिनट का पैकेज रखा गया है। जिसमें शिव विलास से दिल्ली रोड और आमेर फोर्ट से आगे टूरिस्ट को जयगढ़ फोर्ट, जल महल , नाहरगढ़ और जयपुर की ओल्ड सिटी यानी पिंकसिटी का वर्ल्ड हेरिटेज परकोटा भी दिखाया जाएगा।

खाटू श्यामजी- सालासर बालाजी- पुष्कर सर्किट पर जल्द  हेलीकॉप्टर स्काई राइडिंग होगी शुरू

सोहन सिंह ने बताया कि इसके बाद धार्मिक सर्किट का भी हेलीकॉप्टर से स्काई राइड का प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसमें सीकर ज़िले के रींगस में स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर,चूरू के सालासर बालाजी मंदिर और अजमेर के पुष्कर सरोवर और ब्रह्माजी मंदिर के हवाई दर्शन प्रोजेक्ट को हम टेक्निकली क्वालीफाई कर चुके हैं। बहुत जल्द उसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी प्रोजेक्ट पर भी हो रहा काम

सोहन सिंह ने बताया कि एक और प्रोजेक्ट सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व, अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व, भरतपुर में केवलादेव घना पक्षी विहार सर्किट की टेक्निकलिटी पर काम चल रहा है। उसमें वन विभाग और प्रशासन से कुछ एनओसी लेनी है, जिसमें कुछ समय लगेगा।

जोधपुर, उदयपुर सहित अन्य बड़े शहरों में भी आने वाले दिनों में मिलेगी सुविधा

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में इस तरह की सुविधा जोधपुर, उदयपुर सहित अन्य बड़े शहरों में भी मिलेगी।  राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) इसको लेकर प्लान बना रहा है।

चंबल में क्रूज टूरिज्म शुरू करने पर भी विचार चल रहा है। इससे पहले आरटीडीसी ने जैसलमेर और अजमेर में भी हेलिकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत की है। जहां पर्यटकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। अब जयपुर के बाद प्रदेश के दूसरे शहरों में भी इस तरह की सुविधा की शुरुआत की जाएगी। इसमें उदयपुर, सवाईमाधोपुर, जोधपुर भी शामिल हैं।

3 दिन होंगे राजस्थान दिवस पर समारोह

RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि राजस्थान दिवस पर 28, 29 और 30 मार्च को बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसमें देश-दुनिया के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। जल्दी ही RTDC की ओर से उन कलाकारों की जानकारी भी साझा की जाएगी। इस दौरान जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिरकत करेंगे। प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर 2 से 10 अप्रैल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार शामिल होंगे। इससे न सिर्फ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कलाकारों को भी एक मंच मिलेगा। यह राजस्थान के पर्यटन-संस्कृति और रोजगार के लिए बड़ा डेवलपमेंट होगा।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here