प्रथम अंतरराष्ट्रीय एक्सपो 20 से – दैनिक खबरें फटाफट

0
5
प्रथम अंतरराष्ट्रीय एक्सपो
प्रथम अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

जोधपुर। राजस्थान का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो 20 मार्च से जोधपुर के बोरानाडा स्थित एक्सपो ग्राउन्ड ईपीआईपी औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य वीनू गुप्ता की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य महेन्द्र कुमार पारख, जिला कलेक्टर हिमान्शु गुप्ता, रीको के एडवाइजर इन्फा अरुण गर्ग, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओपी विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. भास्कर विश्नोई, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नवनीत कुमार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रीको के स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार सहित उद्योग संघों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ उद्यमियों ने भाग लिया।

150 से अधिक निर्यातक करेंगे उत्पादों का प्रदर्शन

प्रथम अंतरराष्ट्रीय एक्सपो
प्रथम अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य विभाग महेन्द्र कुमार पारख ने बताया कि रूस के 20, सेनेगल के 30 के्रताओं के विशाल दल के अतिरिक्त 21 से अधिक देशों के के्रता दल आयोजन में भाग लेने के लिए सहमति प्रदान कर चुके हैं। 18 देशों की विभिन्न के्रता कंपनियों के विपणन प्रतिनिधियों ने आयोजन में भाग लेने की सहमति दी है। राज्य के 12 से अधिक जिलों के 150 से अधिक निर्यातकों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें : नाटू-नाटू ने इन गानों को पछाड़ जीता सम्मान

पिछला लेखरचनाकार सम्मेलन : कलम के कलाकारों का सम्मान
अगला लेखयुगांडा में भारतीय प्रवासियों ने मचाई होली की धमाल

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here