Rajasthan News: आमेर की पहाड़ी पर महिला की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

0
22
(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर स्थित आमेर थाना क्षेत्र के हाड़ीपुरा स्थित पहाड़ी पर महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पहली नजर में पुलिस ने महिला की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है।  

पहाड़ी पर टहलने गए स्थानीय निवासी कमल ने बदबू आने पर देखा कि महिला की लाश झाड़ियों के बीच पड़ी थी। महिला का चेहरा झुलसा हुआ लग रहा था। ऐसा लग रहा था कि चेहरे पर केमिकल डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने महिला की लाश देखी और अनुमान लगाया कि यह दो-तीन दिन पुरानी हो सकती है। आमेर के एसीपी चंद्रसिंह रावत ने बताया कि महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। महिला को देखकर लग रहा है कि वह घर का काम करती है और राजस्थान के बाहर से आकर यहां रह रही थी। महिला की हत्या कर पहाड़ी की झाड़ियों में फेंका गया है। एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। आमेर थाना अधिकारी के नेतृत्व में दो टीम बनाकर आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है। थानों में भी दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here