Rajasthan: महिला जज से ब्लैकमेलिंग, 20 लाख मांगे, कोर्ट और घर पर भेजी एडिट कर बनाई गई अश्लील फोटोज

0
19
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर कोर्ट की एक महिला जज की एडिटिंग कर फोटो बनाकर और परिवार को मारने की धमकी देने की वारदात ने जयपुर की कानून व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। सात फरवरी को जब जज अपने कोर्ट में काम कर रही थीं तो उनके स्टेनो ने करीब 12:30 बजे जज साहिबा को एक पार्सल लाकर दिया और बताया कि उनके बच्चों के स्कूल से आया है।

स्टेनो के अनुसार एक व्यक्ति आया और स्कूल से पैकेट भेजा है कहकर बिना अपना नाम बताए चला गया। जज ने जब पार्सल खोला तो उसमें से एक मिठाई का डिब्बा और शादी के शगुन वाला एक रुपये के सिक्के का लिफाफा मिला और एक पीले रंग का लिफाफा भी मिला, उसमे कुछ डॉक्यूमेंट निकले, तीन फोटो जो कि एडिटिंग कर अश्लील बनाए गए थे  और महिला जज के फोटो पर क्रॉस किया हुआ था। एक लेटर था, जिसमें अश्लील भाषा का पत्र था, जिसमें लिखा था 20 लाख तैयार रखना, समय और जगह बता दी जाएगी।

सीसीटीवी के आधार पर खोज में 25 साल के आसपास का एक लड़का मिला, जो पार्सल लेकर आया था। चकि उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई, इसलिए कोई रिपोर्ट नहीं करवाई गई। 27 फरवरी को जज के सरकारी आवास पर रात नौ बजे एक और लिफाफा मिला, जिसमें फोटो और लेटर था। साथ ही 20 लाख की मांग करते हुए जज के पूरे परिवार पर नजर रखने और जज के रूट के विषय में बात कही गई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आ गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोज शुरू की गई है। पुलिस जज के रूट की भी जांच कर अपराधी को तलाश कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here