Junaid-Nasir Murder Case: हत्याकांड में शामिल आठ आरोपियों की तलाश जारी, पुलिस ने इनाम घोषित किया

0
12
आरोपियों की तलाश जारी

आरोपियों की तलाश जारी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र से अगवाकर नासिर और जुनैद नाम के युवकों को हरियाणा ले जाकर बोलेरो गाड़ी समेत जलाकर मार देने के मामले में वांछित आठ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भरतपुर पुलिस की ओर से पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इनाम राशि बढ़ाने के प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजे गए हैं।

भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया, गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के घाटमिका निवासी नासिर और जुनैद को बोलेरो गाड़ी समेत 16 फरवरी को अपहरण कर बुरी तरह मारपीट कर बोलेरो गाड़ी में जलाकर हत्या की गई। इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं में थाना गोपालगढ़ पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 17 फरवरी को एक आरोपी रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया गया था, जांच के दौरान हरियाणा निवासी आठ आरोपियों की पहचान की गई।

आरोपी अनिल प्रजापत पुत्र नंदकिशोर निवासी थाना नगीना जिला नूह मेवात, मोनू राणा उर्फ नरेंद्र पुत्र जय भगवान निवासी जिला भिवानी, गोगी उर्फ मोनू पुत्र रामफल निवासी थाना शहर भिवानी, कालू उर्फ कृष्ण पुत्र जगदीश निवासी थाना सदर कैथल, विकास आर्य पुत्र प्रताप सिंह निवासी थाना सिविल लाइंस जींद, किशोर सेन पुत्र प्रदीप निवासी थाना घरौंदा जिला करनाल, शशिकांत पुत्र ज्ञानी राम निवासी थाना मूनक जिला करनाल और श्रीकांत पुत्र बालकिशन निवासी थाना नगीना जिला नूह मेवात फरार हो गए। इन सभी की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here