Pushkar Holi Festival: जलती लकड़ी लेकर ऊंट ने किया नृत्य, सबसे सुंदर ऊंट ने विजेंद्र को जिताए पांच हजार

0
14
ऊंट ने किया नृत्य

ऊंट ने किया नृत्य
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के अंतर्गत मेला मैदान में कैमल शो का आयोजन किया गया। राजस्थान पर्यटन विकास निगम पुष्कर की होली को वैश्विक स्तर का दर्जा दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में ऊंट के करतब शो का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन  हुआ। 

ऊंटों की परेड में 32 ऊंट गाडि़यों ने भाग लिया। परेड में कच्ची घोड़ी और कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति हुई। ऊंट परेड में रोबिलो एयरपोर्ट की स्क्वाड्रन लीडर पूनम, शहनाई वादक, ऊंट का शृंगार, अशोक टांक, लोक वाद्य नगाड़ा का वादन, कैमल सफारी, दिव्यांग विद्यार्थियों तथा विदेशी सैलानियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग, श्रीमती देविका तोमर, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार, जवाहर फाउंडेशन के शिव प्रकाश बंसल, पार्षद हेमंत जोधा, सैयद फैजल, अजय कृष्ण, पाल सिंह,  हरिप्रसाद जाटव  सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here