
25 अप्रैल से पहले हत्या करने की धमकी दी गई है।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर जिले के बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को मारने की धमकी दी है। सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने इसे लेकर पुलिस से शिकायत की है। बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला और सलामन खान को धमकी देते हुए कहा कि 25 अप्रैल से पहले उनकी हत्या कर दी जाएगाी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या की धमकी मिलने के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने पंजाब की मानसा पुलिस को शिकायत दी है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश जोधपुर के बताए जा रहे हैं।
मानसा पुलिस की टीम ने घटना की सूचना राजस्थान पुलिस को भी दी है। धमकी देने वाले बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें प्रदेश भर में जगह-छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, अब तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस भी इस मामले में खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















