Rajasthan: मंत्री चौधरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर दी धरने की चेतावनी

0
14
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीरोही भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को जिला अस्पताल के गेट पर ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मृतक बच्चे के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ एक सदस्य को नौकरी भी जाए।  

राजस्थान सिरोही जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी के अस्पताल आने पर भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल और जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी के नेतृत्व में नगर कार्यकर्ताओं ने उनके सामने अपनी मांगें रखीं।     

उन्होंने मंत्री चौधरी से कहा कि शासन – प्रशासन की लचर व्यवस्थाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। सिरोही की घटना में पीड़ित को न्याय मिले उसके लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाए। जालौर के सुराना गांव की घटना के तर्ज पर पीड़ित को आर्थिक सहायता देकर परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी जाए।

दरअसल, शनिवार को प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी के सिरोही दौरे की जानकारी मिलने पर भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सरकार के बड़े-बड़े दावों पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जाहिर की, साथ ही मंत्री के अस्पातल आने पर उन्हें गेट पर रोककर ज्ञापन दिया गया। 

नगर अध्यक्ष खंडेलवाल ने मंत्री से कहा कि इस मामले में नगर परिषद सिरोही भी बराबर की दोषी है। सिलिकोसिस की गंभीर बीमारी से पीड़ित अस्पताल में भर्ती पिता को हादसे के बाद बेटे का मुंह दिखाए बिना ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनसे एक कोरे कागज पर साइन कराए गए, ये कौनसा न्याय है?

जिला उपाध्यक्ष देवासी ने मंत्री से कहा कि अस्पताल में अव्यवस्थाएं हैं। इसकी मॉनिटरिंग के लिए कमेटी बनाकर उचित देखभाल और आमजन को व्यवस्थाओं का पूरा लाभ मिले इसके पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए।  

मंत्री को दिए ज्ञापन में लिखा कि जिले का प्रशासनिक सिस्टम इतना बेलगाम हो गया है कि आमजन की कोई सुनवाई नहीं हो रही। निर्धन और निचले तबके के लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखने के लिए प्रशासनिक कार्यशैली में सुधार की आवश्यकता है।  

प्रभारी मंत्री ने उक्त मुद्दों को सुनने के बाद अस्पातल का दौरा किया और फिर भाजपा शिष्टमंडल को अंदर बुलाकर भरोसा दिलाया कि आपकी जायज मांगों पर विचार कर व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने का प्रयास करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर, इसमें जल्द सुधार नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।  

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, नगर मंत्री महेंद्र माली, पार्षद अरुण ओझा, मांगूसिंह बावली, चिराग रावल, अजय भट्ट, ललित प्रजापत, कपूराराम पटेल, गोविंद सैनी, रिक्षितसिंह कोटेसा, सुनील गुप्ता, प्रवीण राठौड़, रणछोड़ प्रजापत, भंवरलाल माली, जितेंद्र खत्री, खेताराम माली, महेंद्र खंडेलवाल, बाबूसिंह मांकरोड़ा, इंदरसिंह मकवाना सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here