Bundi: खाद्य सुरक्षा दल ने शुरू किया ‘शुद्ध के लिए युद्ध’, मिलावट की सूचना देने पर मिलेंगे 51 हजार रुपये

0
10
स्टोर पर पहुंचा खाद्य सुरक्षा दल

स्टोर पर पहुंचा खाद्य सुरक्षा दल
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान के तहत बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए बूंदी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी सामर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने केसरी सिंह नगर स्थित रिलायंस रिटेल का निरीक्षण किया गया।

सीएमएचओ डॉ. ओ पी सामर के अनुसार यहां रखे आलू, प्याज, पपीता, अनार आदि खराब स्थिति में पाए गए। जिस पर तत्काल ही उपरोक्त फल-सब्जियों को काउंटर से हटा कर नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियम 2011 के धारा 32 के तहत सुधार सूचना नोटिस जारी किय गया। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही एफएसएसए एक्ट 2006 के तहत गुड़, बेसन, पोहा के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाए गए। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट की सूचना देने वाले को 51 हजार का इनाम

त्योहारों के सीजन को देखते हुए मावा, मिठाई, घी, तेल और मसाले इत्यादि की जांच हेतु सघन अभियान जारी रहेगा। साथ ही आमजन को राज्य सरकार की चलाई गई फ्लैगशिप योजना ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ के तहत मिलावट की सूचना देने की भी अपील की गई। उक्त योजना में सूचना सही पाए जाने पर प्रोत्साहन राशि 51000 रुपये देने का प्रावधान है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here