
जोधपुर/25 फरवरी 2023
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा आयोजित 25 वे लोकानुरंजन मेले के अवसर पर आॅन द स्पाॅट फोटोग्रामी प्रतियोगिता के परिणाम आज दिनांक 25 फरवरी को निर्णायकों द्वारा घोषित कर दिये गये।
अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि अकादमी को कुल 110 फोटो प्राप्त हुई जिसमें 14 प्रतिभागी व्यवसायिक श्रेणी में व 15 प्रतिभागी मोबाईल श्रेणी में सम्मिलित हुए। इन प्रतिभागियों द्वारा भेजे गये छायाचित्रों के निर्णायक मण्डल द्वारा तकनीकी पहलुओं के देखते हुए बारिकी से निर्णय किया गया। इसके द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार प्रथम पुरस्कार आर0एस0 थापा, द्वितीय पुरस्कार सुनील वर्मा, तृतीय पुरस्कार योगेश पाल तथा चार संत्वना पुरस्कार के लिये अवतार सिंह थापा, शिव वर्मा, प्रमोद कुमार व धीरज गुर्जर का चयन किया गया । निर्णायक मण्डल में अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर सर्वश्री शिव जी जोशी, शिव कुमार सोनी व ओम प्रकाश कल्ला शामिल थे। फोटो जंजिंग करवाने में अमित व्यास का अमूल्य योगदान रहा व फोटोग्राफी प्रतियोगिता समन्वयक राम जी व्यास की देखरेख में समन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा राज्यमंत्री व अकादमी अध्यक्ष ने निर्णायकों को स्मृति प्रदान कर अभिनन्दन किया।
बिनाका जेश मालू ने बाताया कि प्रथम पुरस्कार विजेता को 5100/- द्वितिया को 3100/- तृतीय को 2100/- तथा प्रत्येक संत्वना पुरस्कार प्राप्त को 1000/- के साथ स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नियमानुसार ओरिजिनल छायाचित्र अकादमी कार्यालय में जमा कराने होगे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित 25 वां लोकानुरंजन मेला इस बार शहर के सम्राट अशोक उद्यान,जोधपुर में 18 से 20 फरवरी को आयोजित किया गया था जिसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया था। तीन दिन तक चले इस मेले में देश के विभिन्न 15 राज्यों से 1008 कलाकारों ने भाग लेकर अपने-अपने प्रदेश की लोक संस्कृति को सूर्यनगरी के बाशिंदों को रूबरू करवाया इस मेले में लोक कला के एक लाख कद्रदानों ने विभिन्न लोक कलाओं को नजदीक से देखकर आनन्द उठाया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















