
जुनैद-नासिर हत्याकांड की जानकारी देते एडीजे दिनेश एमएन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के दो लोगों की मौत के मामले में भरतपुर पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया है। उसमें बताया गया है कि पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश कर रही है। पुलिस के पास मौजूद साक्ष्यों के आधार पर कुछ नामों को नामजद किया गया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है।
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है और मिलकर काम कर रहे हैं। एडीजी क्राइम एमएन दिनेश ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी रिंकू सैनी से पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। पूछताछ में घटना में शामिल कई और आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है।
उन्होंने बताया कि जुनैद और नासिर के अपहरण के बाद जिस गाड़ी में उनके साथ मारपीट की गई थी, वह एक स्कॉर्पियो गाड़ी है। साथ ही साथ रिंकू सैनी ने इस वारदात में आठ लोगों के शामिल होने की बात कही है। इनमें मुलथान निवासी अनिल, मरोड़ा निवासी श्रीकांत, कैथल निवासी कालू, घरौंदा निवासी किशोर, पालू बास निवासी मोनू, जींद निवासी विकास, मुनक निवासी शशिकांत और भिवानी निवासी अनिल के नाम शामिल हैं। इन सभी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद और लोग जो इसमें शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















