Jaipur: शरीर से पूरे कपड़े उतारकर महिला ANM कर रही थी विरोध प्रदर्शन, शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार

0
107
कपड़े उतारकर महिला ANM कर रही थी विरोध प्रदर्शन

कपड़े उतारकर महिला ANM कर रही थी विरोध प्रदर्शन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी जयपुर में जेएलएन मार्ग पर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने बुधवार को अजीब वाकया हुआ। अजमेर जिले के ब्यावर से जयपुर आई 36 साल की महिला एएनएम बीच सड़क पर ही निर्वस्त्र हो गई।

बता दें कि बीच सड़क पर निर्वस्त्र हुई महिला साल 2020 से एपीओ चल रही है। महिला एएनएम निर्वस्त्र होकर अपने एपीओ होने का विरोध कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के महिला को देखते ही हाथ पांव फूल गए। महिला कांस्टेबल ने कड़ी मशक्कत के बाद एएनएम पर काबू पाया।

पुलिस महिला को एसएमएस अस्पताल थाने ले गई और शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर ली। घटना की पूरी जानकारी थानाधिकारी नवरत्न धोलिया ने दी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here