
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अंबेडकर सर्किल श्रीगंगानगर जिले में पहुंचकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर AICC सचिव कुलदीप इंदौरा, विधायक राजकुमार गौड़, विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, नगर परिषद श्रीगंगानगर के पूर्व सभापति अशोक चांडक, श्रीगंगानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सराहन और हजारों की संख्या में किसान, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
संविधान निर्माता, न्यायविद बाबा साहेब अम्बेडकर
कोटि-कोटि नमन!
आपका जीवनदर्शन आज भी पीड़ित एवं कमजोर वर्ग को संबल और प्रेरणा देता है। pic.twitter.com/lzRoWh0Cuc
— Sachin Pilot (@SachinPilot) February 20, 2023
सचिन पायलट ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनवारण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन होने वाला है। लेकिन ईडी से आज छापे पड़वाए गए हैं और कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई हो रही है, जिसे पूरा देश देख रहा है। यह निंदनीय है। पीएम मोदी ने हाइवे उद्घाटन के लिए कई जिलों में से दौसा को चुना। क्योंकि उन्हें पता है कि दौसा कांग्रेस का गढ़ है, लेकिन जनता सब समझती है। आप चाहे कितनी ही घोषणाएं कर लें, जनता सब जानती है।

पायलट ने कहा, पीएम मोदी जी ने चार साल में राज्य की ओर मुड़कर नहीं देखा है और वह ईआरसीपी का वादा भूल गए। केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कानून नहीं बनाया और किसानों के लिए तीन काले कानून लेकर आए। पीएम मोदी जी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राजस्थान के दौरे कर रहे हैं, यहां सड़कों का उद्घाटन हो रहा है। लेकिन पिछले चार साल से यह नेता कहां थे? पायलट ने कहा कि अब चुनाव आ गए हैं तो यहां धर्म की बातें हो रही हैं, मजहब को भाषणों में लाया जा रहा है। लेकिन जब चुनाव खत्म हो जाएंगे तो यह लोग यहां से गायब हो जाएंगे।
देश को एकता, अखंडता व समानता के सूत्र में बांधने वाले बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान की रक्षा के प्रति समर्पित रहना हम सभी का दायित्व है।
आज श्रीगंगानगर शहर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/VgghLIO9Hx
— Sachin Pilot (@SachinPilot) February 20, 2023
‘मेहनत के बाद बनी थी सरकार’
पायलट ने कहा, हम लोगों ने साल 2018 में बहुत मेहनत के बाद यहां सरकार बनाई थी और हम जनता के सुख-दुख के साथी हैं। लेकिन वो लोग दिल्ली में बैठकर राज करना जानते हैं और जिन्होंने धर्म के नाम पर सत्ता हासिल की और चुनाव से पहले आपस में झगड़ा करवाकर राज करना जानते हैं, उन्हें पूरा देश देख रहा है। आगे कहा कि 70 साल से अधिक बेरोजगारी आज है और पिछले आठ साल में मोदी सरकार ने जनता की उम्मीदों को तोड़ा है और चुनावों के समय हिंदु-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद कर चुनाव जीत जाते हैं।
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी बोले पायलट…
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सचिन पायलट ने बोलते हुए कहा कि यदि बेहतर तालमेल रहा तो राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी और हर बार सरकार बदलने की परिपाटी टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के संदर्भ में आलाकमान को उन्होंने अपने सुझाव दे दिए हैं और कुछ सुझावों पर अमल भी हुआ है। सचिन पायलट ने कहा कि आलाकमान को पता है कि कौन सा फैसला कब और कैसे लेना है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















