Rajasthan: सास से परेशान दामाद ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैंने धोखा नहीं दिया, मम्मी को जेल कराना’

0
33
मृतक चेतन जांगिड़

मृतक चेतन जांगिड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में एक दामाद ने आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के तीन दिन बाद मृतक के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी सास और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि ‘मैंने अपनी पत्नी को धोखा नहीं दिया, ससुराल वाले मुझे परेशान करते हैं। मम्मी को जेल कराना’।  

जानकारी के अनुसार घटना शहर के केशवपुरा सेक्टर का है। यहां रहने वाले चेतन जांगिड़ ने चार दिन पहले अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर लाखों रुपये मांगने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच    कर रही थी।

इधर, चेतन की मौत के बाद अब परिजनों को उसके पर्स से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा- ‘मैं और पूजा दोनों साथ में रहते थे। सास ससुर मुझसे पैसे मांगते थे। मैं अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए काम करता था, उन्हें इतने पैसे कहां से देता। रुपये नहीं देने पर उन्होंने पूजा के जेवर भी बेच दिए। मुझसे कहा कि दो लाख रुपये दो और बच्चों को ले जाओ। 

पत्नी और बच्चों को दो बार लेने ससुराल गया, लेकिन उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। उनसे तंग आकर में आत्महत्या कर रहा हूं। पूजा की मम्मी को जेल करा देना। मैं अपने बच्चों की कसम खाता हूं कि मैंने पूजा को कभी धोखा नहीं दिया।   

मेरे मरने के बाद पूजा और दोनों बच्चों को किसी भी चीज में हिस्सा ना दिया जाए। मेरी पूजा से कोई लड़ाई नहीं थी। वह चाहे तो मम्मी और पापा के साथ घर में रह सकती है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here