Rajasthan: विधानसभा में गूंजा हनुमान चालीसा और जय श्री राम, राठौड़ के भूपेश को नास्तिक कहने पर हुआ विवाद

0
11
विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस नेता ममता भूपेश

विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस नेता ममता भूपेश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में हनुमान चालीसा गूंजा। विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस विधायक ममता भूपेश को नास्तिक कहकर हनुमान चालीसा सुनाने की चुनौती दे डाली। इसे लेकर सदन में काफी देर तक विवाद होता रहा।

ममता भूपेश ने राठौड़ की चुनौती पर कहा कि ‘मैं आस्तिक हूं। मेहंदीपुर बालाजी का तिलक लगाकर आई हूं। मुझे नास्तिक कहा राठौड़ साहब ने। मुझे इस पर ऐतराज है।’ इस पर राठौड़ सदन में हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। बाद में सदन में बीडी कल्ला और रामलाल जाट ने भी हनुमान चालीसा सुनाया। कल्ला ने राठौड़ को धर्म और नास्तिक-आस्तिक पर चर्चा करने की चुनौती दे डाली।

इसके बाद राठौड़ ने अपना भाषण रखा जारी। उस दौरान ममता भूपेश सदन में ‘जय श्री राम, जय श्री राम’ के नारे लगाती रहीं। इस विवाद में शिक्षा मंत्री ने बीच में आते हुए बोला कि मैं सुना देता हूं और आप भी सुना दो। इस बात पर राठौड़ बोले कि आप नहीं, बात उनकी है। फिर अचानक ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया जो बीच में ही बंद कर दिया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here