राजस्थान विधानसभा के मुख्य द्वार पर गुलाबचंद कटारिया के सम्मान में गुरुवार को फोटो सेशन हुआ। लेकिन, इस फोटो सेशन के दौरान अग्रिम पंक्ति की कुर्सियों में बैठने के लिए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को जगह नहीं मिली। जिसक कारण उन्हें दूसरी लाइन में विधायकों के साथ ही खड़ा होना पड़ा। बता दें कि, यह फोटो सेशन राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के लिए हुआ था।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















